Saturday 5 June 2021

भारत स्थित एशिया का सबसे महंगा होटल - राज पैलेस

भारत का सबसे महंगा होटल ही एशिया का सबसे महंगा होटल भी है 
तथा विश्व मे 5वे स्थान पर है, उसका नाम है "राज महल या राज पैलेस" 


राज पैलेस राजस्थान के जयपुर मे स्थित है, जिसे 1727 ईस्वी मे तत्कालीन राज के प्रधानमंत्री "ठाकुर मोहन सिंह जी" ने बनवाया था। इस महल मे आज भी उनकी 16वी पीढ़ी के वंशज और वर्तमान मालिक "राजकुमारी जयेन्द्र कुमारी" निवास कर रही है।


इस होटल के "शाही महल सुइट" का 1 रात का किराया करीब 65,000 अमेरिकी डॉलर है। जिसे यदि आज के हिसाब से भारतीए रुपये मे देखे तो यह करीब 47 लाख 50 हजार होगा।


होटल को भारतीए सरकार द्वारा "भारत के सर्वश्रेष्ठ विरासती होटल" के रूप मे सम्मानित किया गया है, इतना ही नहीं यह होटल "विश्व यात्रा पुरस्कारों " द्वारा लगातार 7 बार "दुनिया के अग्रणी विरासती होटल" के रूप मे चुना जा चुका है।


1997 मे होटल के रूप मे खुले इस महल को सिर्फ 2 साल बाद 1999 मे "राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।


2002 मे बैंकॉक मे "इंटरनेशनल गोल्ड स्टार मिलेनियम अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया।


2006 मे "स्पेन" के "मेड्रिड" मे होटल खान-पान और पर्यटन के लिए 32 वां "अंतराष्ट्रीयए पुरस्कार" और सर्वश्रेष्ठ विरासत होटल के लिए "राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार" प्राप्त हुआ।


2007 - 2013 तक लगातार 7 बार विश्व के अग्रणी विरासत होटल का खिताब मिला।


2008 - 2014 तक लगातार 7 बार एशिया के अग्रणी होटल सुइट का खिताब मिला।


CNN ने राज पैलेस को दुनिया का सबसे शानदार डेस्टिनेशन बताया है तथा इसके प्रेसिडेंशियल सुइट को एशिया का सबसे अच्छा सुइट और दुनिया का पहला इन -सुइट संग्रहालय कहा है।


फिर भी कुछ लोग हमारे भारत को बहुत कम आँकते है, क्योंकि इसकी अखंडता और संस्कृति को आज लोग भूल चुके है। 

No comments:

Post a Comment

गौतम बुद्ध - बुद्ध के बारे में कुछ आकर्षक तथ्य

गौतम बुद्ध (जन्म 563 ईसा पूर्व – निर्वाण 483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। इनका जन्म लुंबिनी में 56...